MP : रील बनाने से रोका तो पति को मार डाला, लाश के पास किया श्रृंगार, बीयर पीकर DJ पर किया डान्स..

भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ में 28 जनवरी को रील नहीं बनाने देने के चलते कथित तौर पर पति की हत्या करने के मामले एक और खुलासा हुआ है। पति की हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने न सिर्फ बीयर पी, बल्कि जमकर डांस भी किया था। इस दौरान वह घूंघट में रही। इसके वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
हैरान करने वाला यह मामला झाबुआ जिले थांदला तहसील के खवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम नारेला का है। यहां रहने वाले कैलाश पिता रायचंद माल की शादी जून में हुई थी। उस वक्त उसे यह पता नहीं था कि जिस महिला को वह घर की खुशियों के लिए लाया है, वही उसकी दुनिया उजाड़ देगी। घर में काका थावरसिंह माल के बेटे बंटी की शादी के कारण जहां खुशियों का माहौल था, लेकिन आज वहां कैलाश के हत्याकांड के बाद मातम पसरा पड़ा है।
28 जनवरी की सुबह जब नारेला के माल परिवार की बारात जाने की तैयारी चल रही थी, तब कैलाश की बड़ी बहन लीला अपने भाई को नींद से जगाने गई। उसके द्वारा आवाज देने और शरीर से कम्बल हटाने पर भी कैलाश नहीं उठा तो उसने उसका पांव पकड़ा जो कड़क लगा तो वह डर गई। इस पर उसने अपने दूसरे भाई को बुलाया, तब अन्य परिजन भी दौड़कर वहां आए तो पता चला कि कैलाश अब इस दुनिया में नहीं रहा। कैलाश की पत्नी ने कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। उसने हत्या के बाद चाचा के बेटे के शादी में आई नई अलमारी में उस रस्सी को छुपा दिया था। झाबुआ एसपी ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया था की नाबालिग पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है।
लाश के पास खड़े होकर किया श्रृंगार
बताया जा रहा है कि घर में पड़ी पति कैलाश की लाश के पास खड़े होकर आरोपी पत्नी न सिर्फ सजी-संवरी बल्कि साड़ी पहनने में अपनी भतीजी की मदद भी ली थी। इस दौरान भतीजी ने जब कैलाश को जगाने के लिए बोला तो महिला ने यह कहकर नहीं जगाने दिया कि कैलाश ने जगाने से मना किया है। उसने कहा था वह बारात में नहीं आएगा, इसीलिए इसे मत उठाओ। यह कहकर आरोपी पत्नी अन्य सदस्यों के साथ पास ही घर के बाहर बने मंडप के पास चली गई। वहां उसने बीयर केन भी पी और फिर खूब नाची थी।

Exit mobile version