IPS : उत्तराखंड की तेज तर्रार अफसर रचिता जुयाल का इस्तीफा स्वीकार

देहरादून। केंद्र सरकार ने 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उत्‍तराखंड शासन ने भी स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया था। वह वर्तमान में एसएसपी विजिलेंस के पद पर थीं और उन्हें तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता था। उनकी टीम ने हाल ही में आईएसबीटी चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

बता दें कि रचिता जुयाल की शादी फिल्म निर्माता यशस्वी जुयाल से हुई है जो फिल्‍म इंडस्‍ट्री के मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल के छोटे भाई हैं।
रचिता के पिता भी पुलिस सेवा में थे। उनकी टीम ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए आइएसबीटी चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वह पूर्व में राज्यपाल की एडीसी भी रही हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles