MP : उज्जैन में SBI से 2 करोड़ के जेवर चोरी:गोल्ड लोन के लिए बैंक में रखे थे, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, 8 लाख कैश भी ले गए

उज्जैन। महानंदा नगर की एसबीआई ब्रांच से 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख कैश चोरी हो गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज में 2 बदमाश बैंक से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

बैंक से चोरी हुआ सोना उन लोगों का है, जिन्होंने गोल्ड लोन ले रखा है। जानकारी के अनुसार, चोरी के दौरान बैंक का लॉकर तोड़ा नहीं गया है। पुलिस को आशंका है कि कोई अंदर का ही व्यक्ति है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है.
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, सुबह जब सफाईकर्मी और मैनेजर बैंक पहुंचे तो ताले खुले हुए थे। बैंक के मेन गेट से लेकर अंदर लॉकर के ताले खुले मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles