GST घोटाले में ED की रेड, ठिकानों पर मिला कैश का अंबार; 27 लाख जब्त

रांची. झारखंड में जीएसटी घोटाले में ईडी ने 27 लाख कैश जब्त किया है। आठ ठिकानों पर छापेमारी समाप्त होने के बाद ईडी ने बताया है कि रांची में श्याम ठक्कर के यहां से 12 लाख, जबकि जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद्र जायसवाल के यहां से 15 लाख जब्त किए गए हैं। ईडी ने सभी आठ ठिकानों से तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ कई कंपनियों के बैंक खातों, उनके जीएसटी इनपुट की जानकारी समेत अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, अब सोमवार के बाद ईडी इस केस में संदिग्ध कारोबारियों से पूछताछ करेगी। ईडी ने सात व आठ अगस्त को रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, धनबाद, हावड़ा व नवी मुंबई के आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिन कारोबारियों के यहां ईडी ने छापेमारी की, वे सभी पूर्व में गिरफ्तार कारोबारी शिव देवड़ा से जुड़े रहे हैं। शिव देवड़ा को जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड मानकर ईडी जांच कर रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles