MP कैडर के IAS नीरज कुमार सिँह केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के निज सचिव होंगे

नई दिल्ली। MP कैडर के IAS नीरज कुमार सिँह केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के निज सचिव होंगे. इस सम्बन्ध में आज आदेश जारी किये गये हैँ।
आदेश के अनुसार नीरज कुमार सिंह, आईएएस (मध्य प्रदेश:2012) को वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (श्री जितिन प्रसाद) के निजी सचिव के रूप में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में उप सचिव स्तर पर नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है। नीरज उज्जैन कलेक्टर रह चुके हैँ और हाल ही में उन्हें अपर सचिव स्वास्थ्य बना कर मंत्रालय भेजा गया था।






