भोपाल। मध्य प्रदेश के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारियों को आइएएस संवर्ग में नियुक्त किया गया है। एक साथ दो वर्ष (2023 और 2024) के लिए एक साथ नियुक्ति दी गई है। भारत सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
सभी नियुक्तियां राज्य सरकार बनाम कमल नागर, विनय निगम, अरुण परमार, राजेश ओगरे, भारती ओगरे और विवेक श्रोत्रिय के हाई कोर्ट में चल रहे प्रकरण के निर्णय के अधीन रहेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक के अधिकारियों ने बताया कि इस बार आठ पद 2023 और आठ पद 2024 के लिए उपलब्ध थे।
सेवा अभिलेख के आधार पर 2023 के लिए कैलाश बुंदेला, नारायण प्रसाद नामदेव, नंदा कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिए, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी और जितेंद्र सिंह चौहान का चयन किया गया।
इसी तरह वर्ष 2024 के लिए संतोष कुमार टैगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनेश, रोहन सक्सेना, कविता बतिया, सपना जैन और आशीष कुमार पाठक का चयन किया है।
