IAS : इंटरनेट की बड़ी सेलिब्रिटी, IAS अफसर सृष्टि देशमुख बनीं अपर कलेक्टर

भोपाल। आधी रात को मोहन सरकार ने एक बार फिर से प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। इस सूची में कुछ चर्चित अधिकारियों के नाम भी हैं। सबसे प्रमुख नाम आईएएस अफसर सृष्टि देशमुख की है, जिन्हें सरकार खंडवा जिले का अपर कलेक्टर बनाया है। आईएएस सृष्टि देशमुख इंटरनेट की बड़ी सेलिब्रिटी हैं।

2019 बैच की आईएएस अधिकारी को सृष्टि देशमुख को बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। देर रात आए तबादले की सूची में उनकी पोस्टिंग खंडवा जिले में हुई है। उन्हें खंडवा का अपर कलेक्टर बनाया गया है। उन्होंने 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। पूरे देश में पांचवां रैंक आया था।

इंटरनेट की हैं बड़ी सेलिब्रिटी
वहीं, आईएएस अधिकारी सृष्टि देशमुख काफी चर्चित हैं। इंटरनेट की बड़ी सेलिब्रिटी भी हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर उनके 23 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। आईएएस सृष्टि देशमुख को सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत तस्वीरें और मोटिवेशनल बातें शेयर करती हैं।

केमिकल इंजीनियरिंग की हैं सृष्टि देशमुख
सृष्टि की यात्रा में एक खास बात यह भी है कि उन्होंने अपने इंजीनियरिंग के क्षेत्र, केमिकल इंजीनियरिंग के बजाय समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। सृष्टि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें UPSC IAS परीक्षा पास करने का पूरा भरोसा था। हालांकि, उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री एक बैकअप प्लान के तौर पर ली थी। मैंने इंजीनियरिंग इसलिए की ताकि अगर मैं UPSC परीक्षा पास नहीं कर पाती तो मेरे पास एक वैकल्पिक करियर हो। जब मैंने ग्रेजुएशन के तुरंत बाद परीक्षा की तैयारी शुरू की, तो मुझे यकीन नहीं था कि मैं इसे क्रैक कर पाऊंगी। लेकिन जब मैंने मॉक टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया तो मेरा आत्मविश्वास धीरे-धीरे बढ़ा और मुझे पता था कि मैं लिस्ट में जगह बना सकती हूं। हालांकि, मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मैं महिला वर्ग में टॉपर बनूंगी।

Exit mobile version