MP : VIT यूनिवर्सिटी को उच्च शिक्षा विभाग ने थमाया नोटिस, अपने नियम चला रहा प्रबंधन, हॉस्टल में भोजन-पानी की क्वालिटी ठीक नहीं

भोपाल. सीहोर की VIT यूनिवर्सिटी में आगजनी-तोड़फोड़ मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी करते हुए यूनिवर्सिटी से 7 दिन में अपना पक्ष रखने को कहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जांच समिति की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूनिवर्सिटी के छात्रावासों में मेस की सेवाएं बेहद खराब हैं। भोजन और पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। 12 छात्र पीलिया से ग्रस्त पाए गए, लेकिन प्रबंधन ने यह जानकारी छिपाने की कोशिश की।

रिपोर्ट के अनुसार, VIT विश्वविद्यालय का परिसर किसी ‘किले’ की तरह संचालित होता है, जहां प्रबंधन के अपने ही नियम चलते हैं। शिकायत करना तो दूर, छात्रों या कर्मचारियों को कोई प्रतिक्रिया देने की भी अनुमति नहीं है। परिसर में तानाशाही जैसी स्थिति है।
उच्च शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई थी। समिति का अध्यक्ष उच्च शिक्षा विभाग के वीरन सिंह भलावी को बनाया गया था। समिति ने सोमवार को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

screenshot 20251201 1929332683695951617962431
screenshot 20251201 192941140282011410930953
screenshot 20251201 1929471960672569873634812

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles