HAL: झाबुआ के भावसार बने HAL के स्वतंत्र निदेशक

भोपाल। झाबुआ के चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश भावसार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति गुरुवार को रक्षा मंत्रालय के अधीन की गई। एचएएल भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो तेजस जैसे लड़ाकू विमान और ध्रुव हेलीकॉप्टर बनाती है। भावसार झाबुआ के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल व चंद्रशेखर आजाद कॉलेज से पढ़ाई की।

भारत सरकार के रक्षा उत्पादन मंत्रालय ने सीए राकेश भावसार को हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर झाबुआ, इंदौर सहित निमाड़ व मालवा के सभी स्नेही और वरिष्ठजनों ने बधाई दी है। एचएएल निदेशक के पद पर राकेश भावसार का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles