Raid: सतना में मोहनी ट्रेडर्स समेत 5 फर्मों पर gst की कार्रवाई

सतना। शहर के प्रमुख ड्रायफ्रूट कारोबारियों के ठिकानों पर सोमवार को जीएसटी विभाग ने कार्रवाई की। जीएसटी सर्किल वन की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में शहर और औद्योगिक क्षेत्र के कुल 5 से 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की कर चोरी का संदेह जताया गया है।

जिन फर्मों पर छापे मारे गए, उनमें मोहनी ट्रेडर्स, संजय ड्रायफ्रूट्स और सुनील ट्रेडिंग कंपनी प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये फर्में शहर के विभिन्न इलाकों श्वेतांबर जैन मंदिर के पास, जय स्तंभ चौक (इलाहाबाद बैंक के पास), टिकुरिया टोला, खेरमाई रोड और स्टेशन रोड में संचालित हो रही थीं।

15 से 20 अधिकारियों की टीम शामिल
इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर भी जांच की गई। टीम ने सभी ठिकानों पर एक ही समय पर पहुंचकर दस्तावेजों और स्टॉक की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई में लगभग 15 से 20 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल थी।

लेन-देन और स्टॉक की जांच कर रहे
जांच टीम फर्मों के लेन-देन से जुड़े रजिस्टर, कंप्यूटर डेटा और पुराने बिल-पर्चियों की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों में गड़बड़ी सामने आई है। विभाग को संदेह है कि इन फर्मों ने असली बिक्री को छिपाकर जीएसटी की बड़ी चोरी की है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles