प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कविंदर गुप्ता लद्दाख के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
लद्दाख के मौजूदा राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. वहीं, नए राज्यपालों और उपराज्यपाल की नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी.
