MP Board Result : 12वीं में भोपाल की खुशी व चांदनी और 10वीं बोर्ड में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप

भोपाल। एमपी बोर्ड की 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की दोनों ही परीक्षाओं का परिणाम आज सुबह जारी कर दिया। 12वीं में भोपाल की खुशी व चांदनी और 10वीं बोर्ड में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की बेवसाइट के साथ-साथ एंड्रॉयड मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे।
79.41 प्रतिशत के साथ लड़कियों ने मारी बाजी, लडक़े पीछे
इस बार एमपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लडक़ों को पीछे छोड़ दिया है. 12  वीइं बोर्ड में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 79.41 प्रतिशत रहा जबकि लडक़ों का पासिंग पर्सेंटेज 72.39 प्रतिशत रहा।
सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी
इस बार शासकीय स्कूलों का रिजल्ट अशासकीय स्कूलों के मुकाबले बेहतर रहा है। शासकीय स्कूलों के 76.80 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, तो वहीं अशासकीय स्कूलों के 68.64 प्रतिशत।
कोई भी निराश न हो, ये आखिरी रिजल्ट नहीं: डॉ.यादव
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, सारे बच्चे इस रिजल्ट को आखिरी रिजल्ट नहीं मानें, प्रदेश के सारे बच्चे जो आगे निकल गए हैं, उन्हें बधाई, बेटियों को खासतौर पर बधाई और जो किसी वजह से पीछे रह गए हैं, वे बिलकुल निराश न हों क्योंकि आप सभी को दोबारा मौकेा मिल रहा है। मैं पूरे शिक्षा विभाग, शिक्षकों और छात्रों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Exit mobile version