Bhopal : मंडीदीप में फोम कंपनी में भीषण आग, 4 घंटे बाद पाया जा सका काबू

भोपाल। मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनन्या पैकर्स कंपनी में शाम करीब 7 बजे आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से दिखाई दे रही थी। 20 दमकलों ने 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया।
कंपनी एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की है। यह कंपनी प्रमुख कंपनियों के लिए री-बोंडेड फोम के गद्दे बनाती है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव और एसडीओपी शीला सुराणा मौके पर पहुंचे। मंडीदीप और सतलापुर के पुलिस जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे।
भोपाल से भी दमकलें आग बुझाने पहुंची
घटना की सूचना पर नगर पालिका की 5 दमकलों समेत HEG लिमिटेड ,वर्धमान यार्न, पार्ले, हर्ष,दावत फूड्स,लूपिन अरिस्टो कंपनियों की दमकलें मौके पर पहुंची थी। भोपाल से भी 5 दमकलों को बुलवाया गया। रात में रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा और एसपी पंकज पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों अधिकारियों ने एसडीएम से घटना की जानकारी ली है।
एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया की कंपनी के ऊपरी हिस्से में आग पर काबू पा लिया था। अंदर आग धधक रही थी। मलबा हटाकर आग बुझाई गई। कंपनी में गद्दे बनाए जाते थे।





