ED : 273 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ईडी की छापेमारी, एरा हाउसिंग एंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली और भोपाल ठिकानों पर कार्रवाई

भोपाल. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली यूनिट ने मंगलवार को दिल्ली और भोपाल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई ईएचडीपीएल (एरा हाउसिंग एंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) के ठिकानों पर की जा रही है। हालांकि ईडी की भोपाल यूनिट ने इस कार्रवाई की जानकारी से इनकार किया है।

सीबीआई की एफआईआर के बाद इस मामले में ईडी ने जांच शुरू की थी और मंगलवार को 273 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी में दिल्ली और मध्य प्रदेश में 10 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। ईडी ने दिल्ली में नौ और मध्य प्रदेश में भोपाल में एक जगह पर सर्च की है। छापेमारी की इस कार्रवाई में कंपनी से निकटता रखने वाली संस्थाएं और करीबी व्यक्तियों के कैंपस शामिल हैं।

ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी, जो बैंक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। ईएचडीएल कंपनी और उसके संचालकों, डायरेक्टर्स ने आईएफसीआई (भारतीय औद्योगिक वित्त निगम) से करीब 273 करोड़ रुपए का लोन लिया और उसका गबन कर दूसरे कामों में राशि इन्वेस्ट कर दी है। लोन की रकम का एक बड़ा हिस्सा ईएचडीएल की विभिन्न संबंधित संस्थाओं को ट्रांसफर किया गया, जो उसके किसी भी वास्तविक कारोबार में शामिल नहीं थीं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles