ED: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को भेजा समन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है. उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को ED के दिल्ली मुख्यालय में पेश होना होगा. जबकि टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर को पूछताछ के आना होगा. टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती बंगला फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस भी हैं. ऐसे में दोनों फिल्म एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच के अधिकारियों के सामने पेश होना होगा.

अवैध बेटिंग एप से जुड़े मामले में पूछताछ
मिली जानकारी के अनुसार उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को अवैध बेटिंग ऐप 1xBet के मामले में ईडी ने समन जारी किया है. इस मामले में ईडी ने बीते दिनों कई एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स से पूछताछ की है. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को 16 सितम्बर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होना होगा.

दूसरी ओर टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को 15 सितम्बर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होना होगा. ईडी मिमी चक्रवर्ती से 1xBet के साथ उनकी कथित संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर सकता है. 1xBet एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफ़ॉर्म है जिस पर मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी का आरोप है.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles