नई दिल्ली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ( एसीसी) ने भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) और भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के विभिन्न बैचों के 10 अधिकारियों को भारत सरकार में संयुक्त सचिव या समकक्ष पद पर नियुक्त करने के लिए पैनल में शामिल करने को मंज़ूरी दे दी है। नए पैनल में शामिल अधिकारी अब संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति के पात्र हैं। इस कदम से कई सरकारी मंत्रालयों और विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की उम्मीद है। इन अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:-
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस)
रितु शुक्ला (IIS: 2000)
श्रुति पाटिल (IIS: 2000)
प्रकाश भूपाल मगदुम (आईआईएस: 1999)
भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस)
अजय कुमार नेमा (आईटीएस: 1994)
अशोक कुमार (आईटीएस: 1994)
अशोक कुमार जैन (आईटीएस: 1994)
राजीव रंजन तिवारी (आईटीएस: 1994)
वी.एस. बर्डे (आईटीएस: 1994)
आशुतोष जैन (आईटीएस: 1993)
सत्यनारायण गुप्ता (आईटीएस: 1993)
DOPT : भारत सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर दस अधिकारियों को पैनल में शामिल किया गया
