DOPT : भारत सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर दस अधिकारियों को पैनल में शामिल किया गया

नई दिल्ली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ( एसीसी) ने भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) और भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के विभिन्न बैचों के 10 अधिकारियों को भारत सरकार में संयुक्त सचिव या समकक्ष पद पर नियुक्त करने के लिए पैनल में शामिल करने को मंज़ूरी दे दी है। नए पैनल में शामिल अधिकारी अब संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति के पात्र हैं। इस कदम से कई सरकारी मंत्रालयों और विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की उम्मीद है।  इन अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:-
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस)
रितु शुक्ला (IIS: 2000)
श्रुति पाटिल (IIS: 2000)
प्रकाश भूपाल मगदुम (आईआईएस: 1999)
भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस)
अजय कुमार नेमा (आईटीएस: 1994)
अशोक कुमार (आईटीएस: 1994)
अशोक कुमार जैन (आईटीएस: 1994)
राजीव रंजन तिवारी (आईटीएस: 1994)
वी.एस. बर्डे (आईटीएस: 1994)
आशुतोष जैन (आईटीएस: 1993)
सत्यनारायण गुप्ता (आईटीएस: 1993)

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles