धीरेन्द्र कुमार मिश्रा स्काउट गाइड के सचिव नियुक्त

भोपाल। राज्य शासन द्वारा धीरेन्द्र कुमार मिश्रा (मूल पद प्राचार्य उमावि०) सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय म०प्र० भोपाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से राज्य सचिव, म०प्र० भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। ये पद काफ़ी समय से रिक्त था।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित (प्राध्यापक, भौतिक शास्त्र) को प्रभारी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, इंदौर संभाग, इंदौर के पद से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए डॉ. किरणबाला सलूजा, (प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र) विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, इंदौर संभाग, इंदौर को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभारी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, इंदौर संभाग, इंदौर का प्रभार सौंपा गया है।







