Bhopal : मेट्रो में सवार हुए कमिश्नर…सुभाषनगर-एम्स स्टेशन देखे, पैसेंजर की सुविधा-सुरक्षा का अवलोकन किया

भोपाल। राजधानी में मेट्रो के कमर्शियल रन के लिए अहम कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम गुरुवार को भोपाल पहुंची। सुबह कमिश्नर जनक कुमार गर्ग सुभाषनगर स्थित मेट्रो डिपो पहुंचे। करीब तीन घंटे तक निरीक्षण के बाद वे मेट्रो में सवार हुए। प्रॉयोरिटी कॉरिडोर के 6.22 किलोमीटर रूट का उन्हें ट्रेन में सवार होकर निरीक्षण किया। इस दौरान सुभाषनगर स्टेशन पर करीब 30 मिनट और एम्स स्टेशन पर सवा घंटे रुके।
मेट्रो के लिए सीएमआरएस का दौरा सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि ‘ओके’ रिपोर्ट मिलने के बाद ही कमर्शियल रन यानी, आम लोगों के लिए मेट्रो दौड़ना शुरू होती है। मेट्रो अफसरों की माने तो ये टीमें ट्रैक के नट-बोल्ट से लेकर सिग्नल, इंट्री-एग्जिट गेट, डिपो तक देखेगी। निरीक्षण में यदि सबकुछ पैमाने और सुरक्षा के लिहाज से परफेक्ट मिलता है तो सीएमआरएस की टीम ‘ओके’ रिपोर्ट देगी। इसके बाद कमर्शियल रन की तारीख तय कर दी जाएगी। एक दिन के निरीक्षण के बाद टीम वापस लौट गईं।
मुंबई से आई है टीम
सीएमआरएस की टीम मुंबई से आई है। इस टीम के जिम्मे डिपो और गाड़ी है। डिपो में मेट्रो की सभी जरूरतें जानी जा गई हैं। वहीं, मेट्रो के अंदर फंक्शन, सॉफ्टवेयर के बारे में जान रही है। यदि कहीं कोई खामी मिलती है तो उसे तुरंत सुधरवाएगी। इसके बाद दूसरी टीम ट्रैक का निरीक्षण करेगी। हर वो बात जानेगी, जो मेट्रो के संचालन के लिए जरूरी है। टीम ट्रैक के नट-बोल्ट तक देखती है, क्योंकि यह मामला आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा होता है। इसलिए हर पैमाने पर जांच होती है।





