CBI की रेड: पंजाब DIG भुल्लर के घर से 7 करोड़ नकद मिले, नोट गिनने की 3 मशीनें मंगानी पड़ी

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर CBI की रेड 21 घंटे बाद खत्म हो गई है। DIG के चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर से बरामद रकम 7 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके अलावा 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी, ऑडी व मर्सिडीज की चाबी, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब, 3 हथियार भी मिले। यह सारा सामान जब्त कर CBI ऑफिस ले जाया गया है।
थोड़ी देर में DIG भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्नु को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों को अभी चंडीगढ़ के सेक्टर 30 स्थित CBI कार्यालय में रखा गया है।

screenshot 20251017 1226522524285455239098652

इसी बीच DIG और उनके बिचौलिए की गिरफ्तारी के बाद पहली फोटो सामने आई है। CBI ने भुल्लर का चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल कराया। इस दौरान DIG ने मुंह को रुमाल बांधकर ढका हुआ था। पेंट-शर्ट पहनने के साथ हाथ में घड़ी भी पहनी थी।

DIG भुल्लर और कृष्नु को CBI ने कल (16 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया था। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा। फिर DIG ने कारोबारी और बिचौलिए को मोहाली ऑफिस बुलाया तो CBI ने साथ जाकर DIG को भी रिश्वत की रकम लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
कारोबारी को उस पर 2023 में सरहिंद थाने में दर्ज फर्जी बिल-बिल्टी के सहारे दिल्ली से माल लाकर फर्नेश में बेचने के केस में चालान पेश करने की धमकी देकर रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसने CBI को की थी।

screenshot 20251017 1226582134552638748554286

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles