CBI: IPS कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक

नई दिल्ली। सीनियर आइपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआइ का संयुक्त निदेशक बनाया गया है। वे 2005 बैच के आइपीएस हैं। रांची में सीनियर एसपी रह चुके हैं।
झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को भारत सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) का संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर) नियुक्त किया है।
रांची के सीनियर एसपी रह चुके द्विवेदी को उनकी ईमानदार छवि और सख्त अनुशासनप्रिय कार्यशैली के लिए जाना जाता है।
द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा पास की और झारखंड कैडर में पुलिस सेवा में शामिल हुए



