MP में modi: स्वदेशी पर जोर, पाकिस्तान पर निशाना…75वें जन्मदिन पर मोदी का 40 मिनट का भाषण

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। उन्होंने प्रदेश के धार जिले के बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की सौगात भी प्रदेश की जनता को दी। करीब 40 मिनट के भाषण में पीएम मादी ने आतंकवाद, पाकिस्तान, स्वास्थ्य, विकास, गरीबी और स्वदेशी पर बात की। पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी पर गर्व करने और उसे अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। जो खरीदें, उसमें किसी न किसी हिंदुस्तानी का पसीना होना चाहिए। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे 2047 विकसित भारत बनाना है, जिसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है। उन्होंने गर्व से कहो, ये स्वदेशी है का नारा भी लोगों से लगवाया।

पीएम मोदी ने कौशल और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उन्हें नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परणामु धमकियों से नहीं डरता है। ये नया भारत, घर में घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर, महाअभियान की शुरुआत
पीएम मोदी ने कहा कि मां भारती से बड़ा कुछ नहीं है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था। वे बस यही चाहते थे कि हमारा देश गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़े। इसी प्रेरणा से हमने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत की यात्रा के चार स्तंभ हैं। नारी शक्ति, गरीब, युवा और किसान। इस कार्यक्रम में चारों स्तंभों को मजबूती देने का काम हुआ है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है लेकिन, ये पूरे भारत के लिए हो रहा है। आज यहां से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार जैसे महाअभियान की शुरूआत हो रही है।

सिकल सेल एनीमिया बड़ी बीमारी
पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया बड़ी बीमारी होती है। एमपी से ही 2023 में सिकल सेल स्क्रीन का कार्ड मिलना शुरू हुआ था। आज एमपी में ही एक करोड़ वां कार्ड दिया गया है। अब तक इस अभियान के तहत पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इससे लाखों लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ है। ये काम आने वाली पीढ़ियों के लिए है। आज लोग स्वस्थ्य हो जाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ्य हो जाएंगी।

फाइव एफ पर काम कर रही सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार फाइव एफ पर काम कर रही है। इसमें फार्म, फाइबर, फैक्टरी, फैशन और फॉरेन की चैन बन रही है। धार के पीएम मित्र पार्क के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। इससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे, किसानों को लाभ मिलेगा। हम देश में ऐसे छह पीएम मित्र पार्क बनाने जा रहे हैं। अब धार दुनिया के मार्केट में चमकेगा। 

स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है

सभा के अंत में पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। जो भी खरीदें, उसमें पसीना किसी न किसी हिंदुस्तानी का होना चाहिए। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। सभी व्यापारी भाई-बहन जो भी बेचें वो देश में ही बना होना चाहिए। अब हमें स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है। ये तब होगा जब हम देश में बनी हुई चीजों को गर्व से खरीदेंगे। हमें सबसे पहले देखना है कि क्या ये देश में बना है। जब हम ऐसा करते हैं तो हमारा पैसा देश में ही रहता है, जब पैसा देश में रहता है तो उससे देश का विकास होता है। उसी से सड़कें बनती हैं, योजनाएं चलती हैं। इससे ही नए रोजगार पैदा होते हैं।

सीएम ने दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ‘मोदी है तो मुमकिन है’
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मालवा अंचल सहित निमाड़ से पधारे हजारों किसानों का किया स्वागत किया। धार की ये जमीन आदिवासी अंचल में पीएम मोदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आप दीर्घायु हों, आपका यश बढ़ता रहे। मोदी है तो मुमकिन है, तो इसे सच करके दिखाया है। ये हमारे देश के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल दी। जिसे दुनिया देख रही है। आपकी कल्पना है कि पीएम ने कपास को प्रोत्साहन देकर कपास से धागा, धागे से कपड़ा और फिर वैश्विक निर्यात का मार्ग दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो सकती थी। कश्मीर में सबसे ऊंचा ब्रिज बना, नार्थ ईस्ट में ट्रेन पहुंची हैं। यूपीआई ने नए आयाम तय किए हैं। ये सभी कार्य पीएम मोदी के कार्यकाल में ही संभव हुए हैं। उन्होंने अपना विजन मोदी है तो मुमकिन है को साकार करके दिखाया है।

Exit mobile version