BJP : संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार बीजेपी की कमान संजय सरावगी को सौंपी है। संजय सरावगी दरभंगा शहरी सीट से विधायक हैं।
बता दें कि 28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली।
बीजेपी से 2005 में मिला था टिकट
बता दें कि संजय सरावगी ने पहली बार दरभंगा नगर निगम के वार्ड छह से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे पार्टी में उनका कद बढ़ता चला गया।पार्टी ने उन्हें 2005 के मार्च में विधानसभा चुनाव में दरभंगा शहरी सीट से चुनाव लड़ाया। अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने जीत हासिल की।

खास बात यह है कि तब से लेकर अभी तक वह दरभंगा नगर से विधायक हैं। संजय सरावगी ने नवंबर 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार जीत हासिल की। 2025 के विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने उमेश सहनी को बड़े अंतर से हराया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles