Bihar : दारू पीकर गुंडई करोगे… जब बीच सड़क राजद MLC और डिप्टी CM विजय सिन्हा भिड़ गए

पटना। बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ। बताया गया कि खोरियारी में मतदाताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, और बूथ पर राजद के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसी सूचना पर विजय सिन्हा वहां पहुंचे और लोगों को मतदान करने को कहा। इस बात पर लोगों ने उनके गाड़ी पर गोबर और चप्पलें फेंकी। विजय सिन्हा ने पथराव की भी बात कही है। और आरजेडी के लोगों पर गुंडई का आरोप लगाया है। हालांकि वहां से पुलिस ने उनके काफिले को आगे बढ़ाया। लेकिन इस दौरान राजद एमएलसी अजय सिंह भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद बीच सड़क डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और अजय सिहं के बीच जमकर कहासुनी हुई। वो भी ऑन कैमरा।

विजय सिन्हा ने राजद एमएलसी अजय सिंह पर शराब पीकर चुनाव बाधित करने का आरोप लगाया। और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं अजय सिंह ने उनके आरोपों का खंडन किया। और कहा कि आप कौन होते हैं, चेकिंग करने वाले। सिन्हा ने अजय सिंह को राजद का गुंडा बताया। इस कहासुनी के बाद मीडिया से बातचीत में अजय सिंह ने कहा कि उनके (विजय सिन्हा) के लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वे चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे।

आपको बता दें उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर हमले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने कहा कि जब मैं सुबह गया था, तो सबकुछ ठीक था। लेकिन जब डिप्टी सीएम पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। मामले की जांच की रही है। वहीं सिन्हा ने एसपी पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles