Bihar Election: ‘घर से उसी को निकलने दो जो हमारे पक्ष में वोट करे!’ ललन सिंह का वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। मोकामा में दिए भाषण पर राजनीतिक हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने भी एक्शन लिया है और ललन सिंह को पहले नोटिस जारी किया गया और अब उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इस वीडियो की किसी ने पृष्टि नहीं की है।

राजद ने एक्स’ पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोजर चढ़ाते हुए कह रहे हैं कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है. घर में बंद कर देना है और अगर ज्यादा हाथ-पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जाकर वोट गिराने देना है।” इसके साथ ही, राजद ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर ललन सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मोदी सरकार के मंत्री ललन सिंह का कहना है कि जो लोग भाजपा-जदयू के खिलाफ वोट करने वाले हैं, चुनाव के दिन उन्हें घर से निकलने मत दो।

screenshot 20251104 1543581959249642158742956

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles