MP : पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एमपी- एमएलए कोर्ट ने CBI और ACB को दिया आदेश

इंदौर। इंदौर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चेक बाउंस मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सीबीआई और एसीबी को आदेश दिया है कि वे उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश करें. यह कार्रवाई चेक बाउंस से जुड़े कई मामलों के बाद की गई है।

कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को आदेश दिया है कि वे पटवा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करें। यह घटना राज्य की राजनीति में हलचल मचा रही है, क्योंकि पटवा पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं।

पटवा की गिरफ्तारी का यह मामला पहले से ही जांच एजेंसियों की निगरानी में था और अब अदालत के आदेश के बाद जांच में तेजी आने की संभावना है। यह पहली बार नहीं है जब सुरेंद्र पटवा पर ऐसे आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ कई वर्षो से चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं, जिनका अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है।
राजनीतिक महकमे में इस मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है। हालांकि सुरेंद्र पटवा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version