Gold : ओडिसा में जमीन फाड़कर निकला 2 लाख किलो सोना..!

नई दिल्ली। ओडिशा अब भारत का नया गोल्ड हब बनने की तरफ बढ़ रहा है. हाल ही में कई जिलों के अंदर सोने के भंडार मिलने की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी खुद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने की है. इसके बाद राज्य सरकार में खनन मंत्री ने भी विधानसभा में इसको लेकर बात रखी है. हालांकि यह सोना कितना है इसको लेकर कोई दावा नहीं किया गया लेकिन कहा जा रहा है कि यह सोने का भंडार 10-20 मीट्रिक टन हो सकता है.

ओडिशा के अंदर देओगढ़ (अदासा-रामपल्ली), सुंदरगढ़, नबरंगपुर, क्योंझर, अंगुल और कोरापुट में के भंडार मिले हैं. इसके अलावा मयूरभंज, मलकानगिरी, संबलपुर और बौध में अभी भंडार की खोज जारी है. मार्च 2025 में राज्य के खनन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी.

जिन जगहों पर सोने की पुष्टि हो चुकी है वो कितना इस बारे में आधिकारिक आंकड़े तो नहीं आए हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सपर्ट्स के हवाले दावा किया जा रहा है कि यह भंडार लगभग 10 से 20 मीट्रिक टन (100000 से 200000 Kg)  हो सकता है. हालांकि भारत में होने वाले निर्यात के मुकाबले यह आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं है.

कहां-कहां सोने की पुष्टि हुई?
देओगढ़ (अदासा-रामपल्ली), सुंदरगढ़, नबरंगपुर, क्योंझर, अंगुलकोरापुट

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles