MP: हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 13 नाम सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को भेजे गए, 8 वकील शामिल

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को जल्द ही नए जज मिल सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पास 13 नामों की सिफारिश प्रदेश से भेजी गई है. इस पर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियन को लेना है. प्रदेश से भेजे गए नामों में 8 वकील और 5 न्यायिक अधिकारी हैं. हाईकोर्ट में अभी कुल 53 पद स्वीकृत हैं. लेकिन 34 जज ही कार्यरत हैं. जस्टिस संजय द्विवेदी के 30 जून को हुए रिटायरमेंट के बाद ये संख्या 33 रह गई है।

अगले महीने 2 रिटायरमेंट
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 53 पद स्वीकृत है, जिनमें 33 पदों पर ही जजों की नियुक्ति है. अगस्त को दो और जज रिटायर होंगे. 9 अगस्त को जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल और 13 अगस्त को पीएन सिंह सेवानिवृत्त होंगे. वहीं 25 दिसंबर को जस्टिस अचल कुमार पालीवाल का कार्यकाल भी पूरा होगा.

20 पद हैं खाली
30 जून को जस्टिस संजय द्विवेदी के रिटायर होने के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या 33 हो गई है. अभी भी 20 पद खाली हैं. अगस्त में 2 और जज रिटायर होंगे. जस्टिस दिनेश कुमार पाली और जस्टिस पीएन सिंह के रिटायरमेंट के बाद संख्या फिर कम होगी. ऐसे में 13 नए प्रदेश से सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पास भेजे गए हैं. अगर स्वीकृति मिलती है तो हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ जाएगी और रिक्त पदों की संख्या भी कम हो जाएगी.

इन नामों की सिफारिश
बता दें कि जिन नामों की सिफारिश की गई है इनमें 8 वकील और 5 न्यायिक अधिकारी हैं. वकील कोटा से मणिकांत शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, जय कुमार पिल्लई , निधि पाटनकर, अजय निरंकारी, अमित लाहोटी, आनंद सिंह, हिमांशु जोशी. वहीं न्यायिक कोटा से राजेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, राजेश चंद्र सिंह बिसेन, बीपी शर्मा, प्रदीप मित्तल के नामों को भेजा गया है।

Exit mobile version