द ओडिसी को भारत में बिना किसी कट के मिली मंजूरी, CBFC ने दिया ‘A’ सर्टिफिकेट; जानें रनटाइम और पूरी डिटेल

क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) को लेकर भारतीय दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में इसका विशेष प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसके बाद अब यह पुष्टि हो गई है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट या बदलाव के प्रदर्शन की अनुमति दे दी है।

बिना किसी कट के रिलीज होगी ‘द ओडिसी’

सीबीएफसी के रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के किसी भी दृश्य या संवाद में बदलाव नहीं किया गया है। यानी भारतीय दर्शकों को वही संस्करण देखने को मिलेगा, जो दुनिया के अन्य देशों में रिलीज होगा। यह क्रिस्टोफर नोलन के प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

फिल्म को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

सीबीएफसी ने ‘द ओडिसी’ को ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट दिया है। इसका अर्थ है कि फिल्म केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के दर्शकों के लिए होगी। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, फिल्म को 9 जुलाई 2026 को प्रमाणन मिला।

कितना है फिल्म का रनटाइम?

सीबीएफसी के अनुसार फिल्म की प्रमाणित लंबाई 172.33 मिनट है, यानी इसका कुल रनटाइम 2 घंटे 52 मिनट 33 सेकंड रहेगा।

17 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को दुनियाभर के साथ भारत में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मुंबई को इस बार फिल्म के वैश्विक प्रमोशनल टूर का हिस्सा बनाया गया, जहां नोलन के साथ मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी पहुंचे।

क्या है ‘द ओडिसी’ की कहानी?

‘द ओडिसी’ महान कवि होमर के प्रसिद्ध ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म में ट्रोजन युद्ध के बाद योद्धा ओडिसियस की अपने घर इथाका लौटने की कठिन और रोमांचक यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया, ऐनी हैथवे, लुपिता न्योंगो, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज़ थेरॉन सहित कई चर्चित हॉलीवुड सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Exit mobile version