रेमो डिसूजा पत्नी के साथ नलखेड़ा पहुंचे, मां बगलामुखी के किए दर्शन

आगर मालवा। जाने माने फ़िल्म कार और कोरियोग्राफर Remo D’Souza शनिवार को अपनी पत्नी Lizelle D’Souza के साथ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में दोनों ने सपत्नीक हवन अनुष्ठान भी किया। बताया गया कि वे करीब दो घंटे से अधिक समय तक मंदिर परिसर में रहे और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
Maa Baglamukhi Temple मध्य प्रदेश के प्रमुख शक्ति पीठों में गिना जाता है। यह मंदिर विशेष रूप से तंत्र साधना और मां बगलामुखी की उपासना के लिए प्रसिद्ध है। देशभर से श्रद्धालु, राजनेता और फिल्मी हस्तियां यहां दर्शन के लिए पहुंचती रहती हैं।
रेमो डिसूजा के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह देखा गया। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें लेने और बातचीत करने की कोशिश की।





