Share Market Update: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में बाजार में तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला, रुपया रेकॉर्ड लो पर हुआ बंद

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति बहाली की उम्मीद में आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,300 अंक के पार पहुंचा। अंत में सेंसेक्स 609.45 अंक यानी 0.79% तेजी के साथ 77,496.36 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 181.95 अंक यानी 0.76% उछलकर 24,177.65 अंक पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 94.8450 के रेकॉर्ड लो पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 तेजी के साथ बंद हुए। आईटीसी में सबसे ज्यादा 3.83 फीसदी तेजी रही। टेक महिंद्रा, रिलायंस, मारुति, भारती एयरटेल, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस में 1 से 3 फीसदी तेजी रही। दूसरी ओर इंडिगो, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और इटरनल में गिरावट रही।

ब्रॉडर बाजार का हाल
ब्रॉडर बाजार में मिलाजुला ट्रेंड देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 0.07 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.65 फीसदी तेजी रही। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी रियल्टी में तेजी रही जबकि निफ्टी कंसट्रक्शन ड्यूरेबल और निफ्टी मीडिया ने निराश किया। ब्रेंट क्रूड 3.04 फीसदी तेजी के साथ 114.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

Exit mobile version