RBI ने 135 NBFC का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, मचा हड़कंप

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय क्षेत्र में नियामकीय सख्ती जारी रखते हुए 135 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) के पंजीकरण प्रमाणपत्र (Certificate of Registration – CoR) रद्द कर दिए हैं। RBI के अनुसार, इन कंपनियों को अब NBFC के रूप में कोई भी वित्तीय कारोबार करने की अनुमति नहीं होगी।
गौरतलब है कि नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) ऐसे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस होते हैं, जो आम बैंकों की तरह ही अपने ग्राहकों को लोन देने, शेयर/बॉन्ड में निवेश करने, और अन्य वित्तीय सेवाएं मुंहैया कराते हैं. इनका पूरा रेग्युलेशन रिजर्व बैंक द्वारा किया जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जिन नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है, उनमें एक्सप्रेस फिनकैप हाउस, अक्षय फिस्कल सर्विसेज, टाइम्स फाइनेंस (P), जुपिटर प्रोजेक्ट्स (P), जुपिटर फिनवेस्ट, एसेल फाइनेंस बिजनेस लोन्स और सिटीवाइड फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी कंपनियां शामिल हैं.
रिजर्व बैंक एक्ट- 1934 की धारा 45-IA (6) के तहत आरबीआई ने एनबीएफसी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का कदम उठाया है. ये कार्रवाई तय वित्तीय मानकों और रेगुलेटरी गाइडलाइंस का पालन करने पर की गई है. जिन कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए हैं, वे लोन, लीजिंग, इन्वेस्टमेंट और अन्य वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी हैं.

RBI की प्रेस रिलीज के मुताबिक, जिन NBFCs के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द करने की कार्रवाई की गई है, उनमें से ज्यादातर का रजिस्टर्ड ऑफिस पश्चिम बंगाल में था. 13 नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों ने तो आरबीआई के एक्शन से घबराकर खुद ही अपने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सेंट्रल बैंक को सौंप दिए हैं.

आरबीआई ने कहा कि जे. थॉमस फाइनेंस, इकोन-सुपर सेल्स, हितेशा फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट, टिनवेली टुटिकोरिन इन्वेस्टमेंट्स, कार्नेक्स विनिमय और इम्पैक्ट लीजिंग ने NBFI का कारोबार छोड़ने के कारण अपने लाइसेंस सरेंडर किए हैं. ये कंपनियां अब आम लोगों या बाजार से न तो नया डिपॉजिट ले सकती हैं, न ही किसी प्रकार की लोन या वित्तीय सेवाएं दे सकती हैं.

RBI की रिस्ट में कैस्पियन इम्पैक्ट इन्वेस्टमेंट्स, हरि दर्शन सेल्स, आइवरी कंसल्टेंट्स, SKA कंसल्टेंसी सर्विसेज, त्रिशिता मैनेजमेंट और सुबन ट्रेड्स जैसी NBFCs के नाम भी शामिल हैं.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles