मप्र में सरकारी कार्यक्रम मौत का फ़रमान बनते जा रहे हैं? कांग्रेस ने जारी किए आंकड़े...

भोपाल। क्या मप्र में सरकारी कार्यक्रम मौत का फ़रमान बनते जा रहे हैं? कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने आज कुछ आंकड़े जारी किए हैं।
उनके अनुसार आज उमरिया में सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस के पलटने से पाँच लोग मारे गये। हर बार ऐसा हो रहा है।
- 25, फरवरी 2022 CM शिवराज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत।
- 15 नवम्बर 2022 - राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रही बस शहडोल में पलटी; एक की मौत, 10 से ज्यादा घायल
- 15 नवम्बर 2022- सतना, जनजाति गौरव दिवस में शामिल होकर लौट रहे थे, महिला की मौत।
- 17 सितंबर 2022- चीते छोड़ने श्योपुर आये PM मोदी के कार्यक्रम से लौट रहीं महिलाओं की बस का दो जगह हुआ एक्सीडेंट, 10 घायल। 
- 24 फ़रवरी 2023 - गृह मंत्री अमित शाह के ‘कोल महाकुंभ’ कार्यक्रम से लौट रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 आदिवासियों की मौत।
- 11 मई 2023 - मंदसौर में मुख्यमंत्री की सभा में जा रही दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हुई। दर्जनों यात्री घायल। 
- 24 मई 2023 उमरिया में मुख्यमंत्री की सभा में का रही बस पलटने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई।

0/Post a Comment/Comments