भोपाल। मध्य प्रदेश को ग्रेस की जंबो कमेटी बन है है। हालांकि प्रदेश सचिव एवम् कार्यकारिणी अभी बाकी है। कुछ जिला अध्यक्षों की घोषणा भी हुई है लेकिन भोपाल शहर अध्यक्ष के लिए दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी के बीच तनातनी के चलते घोषणा रुक गई है। सूत्रों का कहना है कि पचौरी वर्तमान शहर अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को बनाए रखना चाहते हैं। जबकि दिविजय सिंह नए व्यक्ति को कमान दिलाना चाह रहे हैं। दिग्विजय खेमे से दो नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इनमें मोनू सक्सेना और अरुण श्रीवास्तव शामिल हैं। मोनू पार्षद रह चुके हैं और अभी उनकी पत्नी पार्षद हैं। अरुण श्रीवास्तव ग्रामीण अध्यक्ष रहा चुके हैं और उन्हें संगठन का अनुभव भी है। वैसे मोनू सक्सेना दक्षिण पश्चिम विधानसभा से टिकट के दावेदार हैं जबकि अरुण श्रीवास्तव हुजूर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और इसीलिए वे चाहते हैं कि भोपाल शहर में उनके पदाधिकारी होने चाहिए। इधर पचौरी राजधानी से अपना कब्जा छोड़ना नहीं चाहते। देखना होगा कि कमलनाथ किसका नाम फाइनल करते हैं।
Post a Comment