MP: सचिन पायलट बोले-भाजपा में बौखलाहट, इन्हें ‘म-म’ खेलने का शौक:उज्जैन में कहा- ये मंदिर-मस्जिद करते हैं

उज्जैन। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने उज्जैन में कहा, ‘देश में बदलाव का माहौल है। वही वादे और आश्वासन से लोग ऊब गए हैं। पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा के नेताओं के भाषण में बौखलाहट और गुस्सा दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं को ‘म-म’ शब्द का खेल करने का बहुत शौक है। ये बात करते हैं मुसलमान-हिंदू की, मंदिर-मस्जिद की, मंगलसूत्र की।’

पायलट गुरुवार को उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘सरकार बनाने के लिए 272 सांसद चाहिए होते हैं। भाजपा को 400 सांसद क्यों चाहिए? कहीं न कहीं इनके जेहन में ये बात है, जो खुद इनके नेता बोलते हैं और आज मजबूरन भाजपा के शीर्ष नेताओं को खुले मंच से खंडन करना पड़ रहा है कि हम संविधान से छेड़छाड़ नहीं करेंगे, हम आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। आपको खंडन की नौबत ही क्यों पड़ी है? 400 पार तो 1984 में राजीव गांधी के सांसद आए थे, कभी उन्होंने बोला कि विपक्ष खत्म कर दूंगा।’

बाबा रामदेव ने 30 रु. कहा, पेट्रोल 100 रु./लीटर करा

दिया

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘नजारा बता रहा है कि वक्त बदलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए वादों को 10 साल हो गए, इन 10 साल में क्या हुआ? 17 सरकारें गिराईं, 500 विधायक खरीदे, 200 सांसद दल-बदल हुए। काला धन स्विस बैंक से आना था, 15-15 लाख इसी से मिलने थे, इसकी तो लिस्ट नहीं आई, लेकिन एसबीआई की लिस्ट आ गई।’

उन्होंने कहा, ‘बाबा रामदेव ने कहा था कि पेट्रोल 30 रु/लीटर करा दूंगा, 100 रु./लीटर करा दिया। मणिपुर में बहनों का वस्त्रहरण हो रहा है, पीएम मोदी ने ऐसा देश बना दिया है।’ उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल करते हुए कहा कि महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं कराते।

पूर्व मंत्री यादव बोले- कमीशनखोर सरकार ने महाकाल को भी नहीं छोड़ा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, ‘इस लोकसभा में कांग्रेस का सांसद बनने जा रहा है। मैं दावे से कहता हूं कि महागठबंधन की सरकार हम बनाने जा रहे हैं। ये कमीशनखोरों की सरकार है। इन्होंने बाबा महाकाल को भी नहीं छोड़ा। रीवा से भाजपा के सांसद 30% कमीशन लेते हैं। रीवा सांसद ने 10 साल में 29 करोड़ रुपए कमीशन खाया है। हर काम का फिक्स रेट है।’

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, ‘हमें मध्यप्रदेश में 5 सीट भी मिल गई तो इसका मतलब है कि विपक्ष की सरकार केंद्र में बन रही है।’

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles