Alia Bhatt Yoga: आलिया भट्ट ने किए 108 सूर्य नमस्कार, फिर इस शख्स संग ली सेल्फी

Alia Bhatt Yoga: आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वहीं डीवा शादी के बाद मां भी बन चुकी हैं और जल्द ही अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए वापसी करने जा रही हैं। इसीलिए आलिया को वापस से शेप में आने के लिए वर्कआउट करते देखा जा चुका है। अब आलिया का एक वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है, जिसमें वो 108 सूर्य नमस्कार करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की क्यूटनेस और ग्लो देखते ही बन रहा है।

Alia Bhatt Yoga

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का वीडियो वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में आलिया ग्रीन कलर के टॉप के साथ ब्लैक टाइट्स में नो-मेकअप लुक में भी बेहद ग्लो कर रही हैं। बालों का बन बना क्यूट आलिया को सूर्य नमस्कार (Alia Bhatt Yoga) करते देखा जा रहा है। वहीं क्लिप पर मेंशन किए गए हैशटैग से पता चल रहा है कि एक्ट्रेस 108 सूर्य नमस्कार करती हैं। इस दौरान आलिया के चेहरे की खुशी भी देखते ही बन रही है।

योगा ट्रेनर ने शेयर की तस्वीरें

आलिया भट्ट की योगा ट्रेनर अंशुका परवानी ने योगा के बाद एक्ट्रेस संग कुछ तस्वीरें भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इन फोटोज में आलिया का चेहरा काफी ग्लो कर रहा है। साथ ही इसमें आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए ट्रेनर अंशुका परवानी ने कैप्शन में लिखा है,’108 सूर्य नमस्कार के बाद आज के खुश चेहरे आपके लिए लाए हैं।’

Alia Bhatt का वर्कफ्रंट 

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस मूवी को करण जौहर बना रहे हैं, और ये मूवी 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं आलिया को कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी देखा जाना है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस, गैल गैडोट के साथ फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

The post Alia Bhatt Yoga: आलिया भट्ट ने किए 108 सूर्य नमस्कार, फिर इस शख्स संग ली सेल्फी appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments