146 दिन की भारत जोड़ो यात्रा, कितने बदले राहुल... घनी दाढ़ी और सफेद टी-शर्ट बनी पहचान, मंदिर-मस्जिद से लेकर चर्च-गुरुद्वारे तक माथा टेका.... कभी बच्चों के साथ खिलखिलाए, कभी गरीब से मिलकर हुए गमगीन..
byसंजय सक्सेना-0
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 3570 किमी का सफर तय कर चुकी है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 30 जनवरी को राहुल की यात्रा का समापन हुआ। कुल 146 दिन के इस सफर में राहुल ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ है। इनमें तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।
देश के दक्षिण से उत्तर तक यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है, लेकिन इस सफर में सियासत से ज्यादा राहुल का लुक चर्चा में रहा है। कन्याकुमारी में 7 सिंतबर को यात्रा की शुरुआत के समय राहुल के चेहरे पर हलकी दाढ़ी थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद उनकी शक्ल पूरी तरह बदल चुकी थी। चेहरे पर घनी दाढ़ी थी, तो सिर के बाल भी बढ़े हुए थे। इधर, राहुल की सफेद टी-शर्ट भी चर्चा में रही, जिसे पहनकर वे कड़ाके की सर्दी में भी चलते नजर आए।
दिल से दिल जोड़ने का मिशन: भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद सियासी नहीं है, बल्कि वे दिल से दिल जोड़ने निकले हैं। इस समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी।
लोकल कनेक्ट: राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। तब राहुल सफेद टी-शर्ट और ट्रैक पेंट के साथ स्पोर्ट्स शू पहनकर चलते नजर आए थे। राहुल के साथ स्थानीय लोग भी जुड़ते रहे थे।
टफ नेता की इमेज: राहुत की यात्रा 2 अक्टूबर को कर्नाटक के मैसूर पहुंची थी। दिनभर यात्रा के बाद देर शाम राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े, तो बारिश होने लगी। राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।
कल्चर से जुड़ने की कोशिश: राहुल की यात्रा में पड़ने वाला चौथा राज्य आंध्र प्रदेश था। हालांकि राहुल केवल इसकी सीमा को छूते हुए निकले थे। इसी दौरान हाइवे से गुजरते समय रामलीला कलकार कुछ देर के लिए राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे।
जमीनी मुद्दों पर पकड़: राहुल गांधी की यात्रा जब तेलंगाना पहुंची, तो वे किसानों के समर्थन में गन्ना उठाकर चलते दिखाई दिए। यहां पहुंचने तक राहुल का लुक भी बदल चुका था और उनकी दाढ़ी भी बढ़ने लगी थी। हालांकि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर ही यात्रा कर रहे थे।

महिलाओं को अहमियत: तेलंगाना के बाद राहुल की यात्रा महाराष्ट्र पहुंची थी। इस दौरान इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवंबर को यात्रा में केवल महिलाएं ही राहुल गांधी के साथ चली थीं। महाराष्ट्र में नांदेड़ से बुलढाना तक राहुल महिलाओं-बच्चों से मिलते दिखाई दिए।सफर में बहन का साथ: मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भाई राहुल की यात्रा में शामिल हुईं।
राजस्थान में कांग्रेस का मेगा शो: हिंदी बेल्ट में पहले कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान पहुंचकर राहुल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से चर्चा की थी। इस वक्त तक सर्दी पड़ने लगी थी, लेकिन राहुल केवल सफेद टी-शर्ट ही पहने रहे। उनकी दाढ़ी भी घनी हो चुकी थी।
पार्टी वर्कर्स से जुड़ाव: पंजाब के जालंधर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद राहुल ने तुरंत यात्रा स्थगित कर दी और उनके घर पहुंचकर संवेदना जताने गए।
जम्मू-कश्मीर में एंट्री: राहुल गांधी जब जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंचे, तो कड़ाके की सर्दी थी। राहुल ने यहां टोपी तो पहनी, लेकिन वे हाफ स्लीव्स की सफेद टी-शर्ट ही पहने रहे, जबकि उनके साथ मौजूद लोगों ने गर्म कपड़े पहन रखे थे।
बर्फ में राहुल-प्रियंका की मस्ती: श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन से पहले बर्फबारी शुरू हो चुकी थी। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने जमकर बर्फ में मस्ती की। वे एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते भी दिखाई दिए।
Post a Comment