27 दिसंबर को सलमान खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बीती रात भाईजान की बहन अर्पिता खान के घर पर मिड नाइट बर्थडे पार्टी रखी गई। जहां पर शाहरुख खान, यूलिया वंतूर, तब्बू, सोनाक्षी, कार्तिक आर्यन, जिनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, अंगद बेदी और पूजा हेगड़े समेत कई फिल्मी सितारों ने पार्टी में शिरकत की। सोशल मीडिया पर हर तरफ भाईजान की बर्थडे नाइट की फोटोज और वीडियो बेहद सुर्खियों में हैं।
सलमान खान की ग्रेट एंट्री
अपनी बर्थडे पार्टी में सलमान ने हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिए। यूं तो भाईजान अपने जन्मदिन पनवेल फार्म हाउस पर मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी उनकी बहन अर्पिता खान के घर पर ऑर्गेनाइज किया गया है।
भाईजान की बर्थडे पार्टी की रौनक बादशाह खान रहे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमे शाहरुख कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो भाईजान को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऑल ब्लैक लुक में सलमान-शाहरुख दोनों ही बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
एक साथ पहुंचे सोहेल और अरबाज
सलमान के भाई अरबाज और सोहेल उनकी पार्टी में एक साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए। बीते दिनों खबरें थीं कि भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं, हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई। पार्टी में पूजा भी स्पॉट हुईं, इस दौरान उन्होंने नीले डेनिम और व्हाइट टॉप कैरी किया था।
भाईजान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किस करते हुए नजर आए हैं। ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को कार तक बाहर छोड़ने आए है। इस दौरान सलमान संगीता को गले लगाते हुए और फोरहेड पर किस करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक समय में सलमान खान और संगीता ने एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि काफी वर्षों तक चलने के बाद यह रिश्ता टूट गया था।
सलमान खान और संगीता बिजलानीएक समय में बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल माने जाते थे। रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों को रिश्ता करीब 10 साल तक चला था। यहां तक कि सलमान खान ने फिल्ममेकर करण जौहर के शो में इस बात को कबूला था कि संगीता बिजलानी के साथ उनकी शादी होने वाली थी, जिसके लिए शादी के कार्ड तक भी छप गए थे। लेकिन सलमान और सोमी की बढ़ती नजदीकी की वजह से सलमान और संगीता का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि इसके बाद भी कई बार सलमान और संगीता को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपना जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'पहला प्यार तो आखिर पहला ही होता है'। तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'मेरा पहला पहला प्यार है'।
Post a Comment