MP : बरगी हादसे के बीच पुरानी बैठक का VIDEO वायरल,  क्रूज में अफसर बिना लाइफ जैकेट बैठे,पूर्व विधायक बोले- बैठक के नाम पर पिकनिक मनाई

जबलपुर। बरगी डैम में गुरुवार को हुए भीषण क्रूज हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और सेना की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। इस घटना पर नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।

बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद अब एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में जिला पंचायत के अधिकारी और जनप्रतिनिधि क्रूज पर बैठक करते नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी है।

यह वीडियो 10 अप्रैल का है, जब जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक उसी क्रूज पर आयोजित की गई थी। वीडियो में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य क्रूज पर बैठक करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक से पहले और बाद में क्रूज पर घूमना, फोटो-वीडियो शूट और ड्रोन से रिकॉर्डिंग भी की गई।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस दौरान किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज किया गया।

पूर्व विधायक ने की अपत्ति

बरगी विधानसभा के पूर्व विधायक संजय यादव ने जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में हुई सामान्य सभा की बैठक पर अपत्ति उठाई है। संजय यादव का कहना है कि गुरूवार को जो डैम में हादसा हुआ है, उससे पूरा देश स्तब्ध है। पूर्व विधायक का कहना है कि अधिकारियों की जब क्रूज में बैठक हो रही थी, तब किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए है। कहा जा सकता है कि अगर इस तरह की हरकते अधिकारी और जनप्रतिनिधि करेगें तो आम जनता से क्या उम्मीद की सकती है।

Exit mobile version