MP : जबलपुर क्रूज हादसा- 4 लापता लोगों की तलाश जारी:तेज हवा से परेशानी, सेना के साथ NDRF और SDRF जवान सर्चिंग में जुटे

जबलपुर। बरगी डैम में लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 7 बजे से सर्चिंग फिर शुरू की गई है। सेना के साथ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ वोट से सर्चिंग कर रही है। तेज हवा और डैम में उठ रही लहरों के कारण रेस्क्यू में समस्या आ रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।
सर्चिंग टीम ने लापता लोगों की तलाश के लिए दायरा बढ़ा दिया है। SDOP अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि बीच-बीच में सर्चिंग कुछ देर के लिए रोकी जाती है। छोटी वोट होने के कारण तेज हवा में रेस्क्यू अभियान संभलकर चलाना पड़ रहा है।

जहां क्रूज डूबा वहां मगरमच्छ नहीं देखे गए- अधिकारी
मध्य प्रदेश टूरिज्म अधिकारियों ने कहा कि घटना स्थल पूरी तरह पथरीला है, इसलिए यहां मगरमच्छ नहीं देखे गए हैं, क्योंकि वे आमतौर पर कीचड़ वाले स्थान पर रहते हैं। बरगी बांध में मगरमच्छ हो सकते हैं, लेकिन वे घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर हैं। जहां क्रूज डूबा, वहां पहले कभी मगरमच्छ नहीं देखे गए और न ही स्थानीय लोगों ने ऐसा सुना है।

Exit mobile version