Indore:  रेसीडेंसी कोठी की रसोई में मिले कॉकरोच, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने छोड़ा खाना…

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल की मेहमानवाजी बड़ी लापरवाही सामने आई है। रेसीडेंसी कोठी में राज्यपाल ठहरे हुए थे। उसी रेसीडेंसी की रसोई में गंदगी के साथ कॉकरोच और सड़ा हुआ खाना मिला। जिस पर राज्यपाल भड़के उठे और खाना खाने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा को तलब किया गया है।

दरअसल, राज्यपाल मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय यानी DAVV के दीक्षांच समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। वह रेसीडेंसी कोठी के रूम नंबर एक और दो में ठहरे हुए थे। जब सुबह निरीक्षण के लिए एडीसी नरेंद्र रावत (आइपीएस) और उनके साथ आए अधिकारी विपुल शाह जब किचन पहुंचे, तो गंदगी देखकर हैरान रह गए। रसोई में कॉकरोच और कीड़े घूम रहे थे। बर्तन गंदे पड़े हुए थे। इस मामले को लेकर अधिकारियों ने राज्यपाल को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया।

बेडशीट में दाग-धब्बे, इंदौर रेसीडेंसी कोठी की लापरवाही उजागर
राज्यपाल मंगू भाई पटेल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग और धब्बों वाली बेडशीट दी गई थी। उन्होंने साफ सुथरी बेडशीट मांगी तो कर्मचारी उचित जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद अधिकारियों ने किचन का निरीक्षण तो उसमें भी सड़ी-गली सामग्री के साथ कॉकरोच घूमते नजर आए। जिसके बाद अधिकारियों ने किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को जमकर फटकार लगाई।

बता दें कि, हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी के पास है। कंपनी के संचालक का कहना है कि उनका भुगतान जुलाई 2023 से लंबित है। हाल में ही उन्हें केवल चार रूपये मुहैया कराएं गए हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles