WAR : पुतिन ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की

नई दिल्ली. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच शांतिवार्ता पर बात नहीं बन सकी. इस बीच रूस ने बड़ी पेशकश की है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है. पुतिन के इस कदम ने दुनिया को हौरान कर दिया है.
दरअसल, इस्लामाबाद में करीब 21 घंटों की लंबी बातचीत के बाद भी ईरान और अमेरिका के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने देश वापस लौट गए. बताया जाता है कि इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने एक दूसरे के सामने जो शर्तें रखी थी, उसपर किसी ने सहमति नहीं जताई.
अमेरिका ने ईरान के सामने रखी कई शर्तें
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने इस वार्ता में ईरान के सामने कहा था कि वह लंबे समय तक परमाणु हथियार न बनाए और इसका एक लिखित वादा करे. हालांकि, ईरान की ओरे इस वादे को मानने से इनकार कर दिया गया. इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि यह अमेरिका का अंतिम और सबसे अच्छा प्रस्ताव था.



