War : ईरान और इजराइल के बीच युद्ध छिड़ा.. ट्रम्प ने दी ईरान को धमकी

तेल अबीव / तेहरान। तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बम बरसाना शुरू कर दिया है। ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के कार्यालयों के पास एक हमला हुआ है। इस्राइल ने एक साथ ईरान की 30 जगहों पर हमला किया है। इसी के साथ संभावित हमले के मद्देनजर इस्राइल ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाते हुए उसे एक सीधी और सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए एक बड़े संयुक्त सैन्य हमले के बाद ट्रंप ने ईरान से साफ शब्दों में कहा है कि वह ‘अपने हथियार डाल दे या फिर निश्चित मौत का सामना करे’। यह बड़ी सैन्य कार्रवाई मुख्य रूप से ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने और मिसाइल विकसित करने से रोकने के लिए की गई है। आइए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप के बयान की बड़ी बातें।

ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर हमला ईरान से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को दूर करने के लिए किया गया था।

अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर पूरे देश में हमला करने के बाद अब  इस्राइल ईरानी मिसाइलों को रोकने की कोशिश कर रहा था, तब उत्तरी  इस्राइल में धमाके हुए है। ये धमाके तब हुए जब  इस्राइली सेना ने कहा कि वह ईरानी गोलाबारी को रोकने के लिए अपने एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करेगी। अभी चल रहे हमले से किसी नुकसान या किसी के हताहत होने के बारे में तुरंत कोई खबर नहीं है।

इस्राइल के हमले के बाद ईरान भी पलटवार शुरू कर दिया है। इस्राइल सेना का कहना है कि ईरान से दागी गई मिसाइलें इस्राइल की तरफ बढ़ रही थीं, जिससे देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे। खतरे को रोकने और जहां आवश्यक हो वहां उसे नष्ट करने के लिए कार्रवाई कर रही है

भारत ने जारी की एडवाइजरी
वहीं तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।  इस्राइल में भारतीय दूतावास ने कहा कि इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इस्राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इस्राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles