United Nation : एक देश के हुक्म चलाने से दुनिया नहीं चलती, यूएन चीफ ने डोनाल्ड ट्रंप को धो डाला

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा निशाना साधा है। गुटेरेस ने साफ-साफ कहा है कि किसी एक देश के हुक्म चलाने से दुनिया नहीं चलती और इससे किसी भी समस्या का निपटारा नहीं की जा सकता। गुटेरेस ने इस दौरान चीन को भी लपेटे में लिया। वहीं यूएन चीफ ने बहुध्रुवीयता की जरूरत पर जोर देते हुए हालिया भारत-ईयू ट्रेड डील का भी जिक्र किया।
गुटेरेस अपने कार्यकाल के 10वें और आखिरी साल की शुरुआत के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस साल के अंत में उनके उत्तराधिकारी का चुनाव करेगी। अपने कार्यकाल में कई युद्धों की शुरूआत देखने वाले गुटेरेस बदलते वैश्विक परिदृश्य को लेकर चिंता जता रहे थे। इस दौरान गुटेरेस ने कहा, वैश्विक समस्याएं किसी एक शक्ति के हुक्म चलाने से हल नहीं होंगी। और दो शक्तियों द्वारा दुनिया को 2 भाग में बांट देने से कुछ होगा। उन्होंने अमेरिका और चीन का नाम भी लिया।
गुटेरेस ने आगे कहा, यह विचार है कि दो पोल्स हैं, एक अमेरिका में केंद्रित है और दूसरा चीन में केंद्रित हैज् लेकिन अगर हम एक स्थिर दुनिया चाहते हैं, अगर हम एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जिसमें शांति बनी रहे, जिसका विकास हो सके और समानता आए, तो हमें बहुध्रुवीयता का समर्थन करने की आवश्यकता है। मैं बहुत सारी पॉजिटिव उम्मीदों के साथ हाल के ट्रेड एग्रीमेंट देख रहा हूं। जैसे भारत और ईयू के बीच हाल ही में हुआ समझौता।
अंतर्राष्ट्रीय कानून को कुचला जा रहा है- गुटेरेस
गुटेरेस ने कहा कि आज के समय में अंतर्राष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय कानून को कुचला जा रहा है। सहयोग कम हो रहा है और बहुपक्षीय संस्थाओं पर कई मोर्चों पर हमला हो रहा है। आज जंग शुरू करने वालों को सजा नहीं मिल रही जिससे तनाव बढ़ रहा है, अविश्वास बढ़ रहा है और बुरे लोगों के लिए मौके बढ़ रहे हैं। हालांकि गुटेरेस ने कहा है कि इतनी बाधाओं के बावजूद संयुक्त राष्ट्र हार नहीं मानेगा और शांति की स्थापना करने की पूरी कोशिश करेगा।



