State

जबलपुर में सिरफिरे हैकर्स से परेशान है महिलाएं, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Crime News : मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर आधारताल थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने महिलाओं का जीना हराम कर दिया है। सिरफिरा आरोपी महिलाओं के सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो तथा फ़ोटो निकाल कर पहले अश्लील बनाता है और फिर उसे वायरल कर देता है। इससे महिलाएं मानसिक प्रताड़ित हो रही है वहीं उनकी बदमानी भी हो रही है। इस मामले में आधारताल थाने में कुछ महिलाओं ने शिकायत दी थी लेकिन साइबर सेल की जांच के नाम मामला अटका रहा।

लंबे समय बाद महिलाएं परेशान होकर एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला के सामने ने रोते हुए अपनी व्यथा बताई। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की इस शिकायत को गंभीरता से लिया है। प्रियंका शुक्ला ने पुलिस की साइबर सेल को तुरंत जांच करने और अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि यह गंदी हरकत करने वाला कोई मोहल्ले का ही रहने वाला हो सकता है। वह उनकी हर गतिविधि पर निगाह रखता है। महिलाओं ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की और यह चेतावनी भी दी है कि यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुआ तो वे आत्महत्या कर लेंगी।

1 महीने से है परेशान

अधारताल इलाके की पीड़ित महिलाओं ने बताया कि यहां की अधिकांश महिलाएं पिछले 1 महीने से सिरफिरे हैकर से परेशान है। उनकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जीना हराम हो गया है। दरअसल,सिरफिरा हैकर महिलाओं के सोशल मीडिया एकाउंट से फ़ोटो और वीडियो निकालता है। इसके बाद उनके पति, देवर, ससुर या किसी अन्य की फ़ोटो को उसमें जोड़कर उन्हें अश्लील बना देता है।

अधिकारी महिलाओं को दिए आश्वासन

शादी शुदा महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियों के भी फोटो भी उनके पिता व भाइयों के फोटो के साथ एडिट कर वायरल कर रहा है। वायरल फोटो-वीडियो पर लोग अश्लील कमेंट्स करते हैं। पीड़ित महिलाओं ने सिरफिरे हैकर की शिकायत कई बार अधारताल पुलिस थाना में की, लेकिन पुलिस कभी साइबर सेल तो कभी जांच के नाम पर टाल देती है। यही कारण है कि सोमवार 31 जुलाई को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस अफसरों को घेर लिया। महिलाओं का कहना है कि वायरल फोटो और वीडियाे पर लोगों के अश्लील कमेंट भी मिलते हैं। जिससे उनकी छवि खराब होती है। वह किसी को चेहरा दिखाने लायक नहीं है। बाहर जब लोग उनको देखते हैं तो उनके बारे में गलत सोचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button