Supreme Court : बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को बड़ा झटका, आईआरसीटीसी भ्रष्टाचार केस में कोर्ट ने तय किए आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिए। कहा कि लालू यादव की जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई। टेंडर में उनकी दखलअंदाजी थी।
कोर्ट ने लालू यादव से कोर्ट ने पूछा- क्या आप आरोप स्वीकार करते हैं? या ट्रायल का सामना करेंगे। लालू यादव ने कहा- सभी आरोप गलत हैं।
आज ही लैंड फॉर जॉब मामले में भी सुनवाई होनी है, जिसमें चार्ज फ्रेम (आरोप तय) किए जाएंगे, लेकिन इस केस में लालू या तेजस्वी यादव की मौजूदगी जरूरी नहीं है।
लैंड फॉर जॉब केस में 25 अगस्त 2025 को पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों की समीक्षा करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि साजिश में लालू यादव शामिल थे। इससे लालू परिवार को फायदा हुआ। राबड़ी और तेजस्वी यादव को बेहद कम कीमत में जमीन मिली।
कोर्ट ने राबड़ी देवी से पूछा- आप पर लगे आरोपों को लेकर क्या कहना है।
राबड़ी देवी ने कहा- मैं किसी तरह की साजिश और धोखाधड़ी में शामिल नहीं हूं। कोर्ट ने कहा कि यही आरोप तेजस्वी यादव पर भी हैं। क्या आप आरोप स्वीकार करते हैं। दोनों ने कहा, आरोप गलत हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles