Solar Energy Corp : संतोष कुमार सारंगी ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन के सीएमडी का प्रभार सम्हाला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी को भारतीय सौर ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को उनके कार्यकाल की समाप्ति से एक महीने पहले शनिवार को पद से हटा दिया गया।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि सारंगी अपने नए पद पर “नियमित पदधारी की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो,” बने रहेंगे।

ओडिशा के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी सारंगी को पिछले महीने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को कड़े शब्दों में अधिसूचना जारी कर कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तत्काल प्रभाव से SECI के CMD के रूप में गुप्ता, IAS की “सेवाएं समाप्त” करने को मंजूरी दे दी है। अधिसूचना में सेवा समाप्ति का कोई कारण नहीं बताया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles