SIR Bhopal : गोविंदपुरा में 90 हजार और हुजूर में 55 हजार मतदाताओं की तलाश

भोपाल। राजधानी में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान कुल 99,716 वोटर ऐसे पाए गए हैं, जिनके नाम 2003 की वोटर लिस्ट से मैच नहीं हो रहे। ऐसे में इनके नाम लिस्ट से हटाए जा सकते हैं। कलेक्टर ने एसडीएम की टीमों को निर्देश दिया है कि इन सभी नामों का दोबारा क्रॉस चेक अनिवार्य रूप से किया जाए। गोविंदपुरा में 90 हजार और हुजूर में 55 हजार मतदाताओं की तलाश की जा रही है। इनके नाम सूची में हैं, पर बीएलओ को मिल नहीं रहे हैं।
11 दिसंबर के बाद इन वोटरों की सूची कलेक्टोरेट, तहसील, नगर निगम वार्ड दफ्तर और पंचायत दफ्तरों में चस्पा की जाएगी। लोग सूची देखकर अपनी आपत्ति एसडीएम के समक्ष दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति सही होने पर नाम दोबारा जोड़ा जाएगा, जबकि गलत पाए जाने पर नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जाएंगे।
सबूत प्रस्तुत न करने पर नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा और पुन: जोडऩे के लिए नए दस्तावेज जमा करने होंगे।
अब तक 3,27,089 मतदाताओं ने फॉर्म ही वापस नहीं किए हैं। इनकी सर्चिंग फिर से करने के आदेश दिए गए हैं। इधर, कलेक्टर के निर्देश पर जज, अफसर, वकील समेत वीआईपी वोटर्स को कॉल कर क्रॉस चेक किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि उनके फॉर्म भरने के बाद वापस आ गए हैं या नहीं, ताकि कहीं चूक न रह जाए। राजधानी के 21,25,908 मतदाताओं पर सर्वे जारी है। अब तक 15,28,495 पत्रक डिजिटाइज हो चुके हैं, जबकि 2,70,324 मतदाता अनकलेक्टेबल श्रेणी में हैं।
गोविंदपुरा: 90 हजार वोटरों की तलाश
गोविंदपुरा विस का काम शुरुआत से ही पीछे चल रहा था। एक हफ्ते का समय बढऩे के बाद भी यहां काम में तेजी नहीं आई है। यहां अब तक 77′ ही काम हो पाया है। यहां 90 हजार वोटर अब भी ऐसे हैं, जिन्होंने गणना पत्रक भरकर बीएलओ को वापस नहीं किए हैं। इसी तरह द. पश्चिम में भी 45 हजार मतदाताओं की तलाश की जा रही है।
हुजूर: 55 हजार मतदाता अब भी गायब
जिले के 2029 बीएलओ ने जब काम शुरू किया तो शुरुआत से ही मृतक, शिफ्टेड और गायब मतदाताओं का पता चल गया था। लेकिन बीएलओ को इनके दस्तावेज जुटाने की हिदायत दी गई। 3 दिसंबर तक इनकी जानकारी बीएलओ एप में दर्ज कर दी गई। इससे पता चला कि हुजूर में सबसे ज्यादा 55 हजार से अधिक मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं लौटे हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles