अब भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकवादियों को हमारे कहा

मंडला। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आतंकियों को अपना कहकर संबोधित किया है। कुलस्ते ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है।

फग्गन सिंह कुलस्ते बुधवार को डिंडौरी के अमरपुर में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में वे मंत्री विजय शाह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। तभी उनकी जुबान फिसली और वे आतंकियों को हमारा कह बैठे।

फग्गन बोले-बहनों का बदला लेने का काम किया
ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी जी ने जवाब दिया। इस देश के लिए और समाज के लिए, उसकी पूरी क्षमता से, सेना की, हम उसकी बहुत सराहना करते हैं। इस प्रकार के नागरिक या सेना के अधिकारी, हम सब के लिए गौरव का विषय है, भारत के लिए पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, लोग हैं, उनको उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

कुलस्ते ने कहा- दुर्भाग्य से हमारे मंत्री ने कुछ बोला है, मैं उसे देखा नहीं हूं, परंतु जिन लोगों ने इस देश के लिए देश की सुरक्षा में हमारी बहनों के लिए उनका बदला लेने का काम किया है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि ये देश के सम्मान का विषय है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles