MP: नैरोगेज रेलवे लाइन का पुल गिरा, 6 मजदूर घायल

मुरैना। जौरा में नैरोगेज लाइन का पुल गिरने से 6 मजदूर घायल हो गए। अंग्रेजों के समय बने इस पुल को मंगलवार दोपहर मजदूर गैस कटर से काट रहे थे। सभी ऊपर बैठे हुए थे। सभी पुल के साथ 50 फीट नीचे जा गिरे। एक मजदूर को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गनीमत यह रही कि पुल के नीचे बारिश का पानी भरा था।

img 20240402 2042128206702179486954538

ग्वालियर से श्योपुर होते हुए राजस्थान के कोटा तक ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का काम चल रहा है। इसके लिए नैरोगेज लाइन को उखाड़ा जा रहा है। जौरा तक नई ब्रॉडगेज लाइन पर ट्रेन शुरू हो चुकी है।

जौरा के बाद पुरानी नैरोगेज रेलवे लाइन हटाने का काम चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि नीलामी के बाद राजस्थान के एक ठेकेदार को पुल हटाने का काम मिला है। मजदूर काम करने के लिए पुल के ऊपर बैठे थे, तभी एक तरफ की दीवार गिरने से हादसा हो गया। घायलों की हालत स्थिर है।

दो दिन से काम कर रहे थे मजदूर
घायल मजदूर लालू ने बताया कि 2 दिन से काम कर
रहे हैं। सिकरौदा वाला ब्रिज कंडम है। रेलवे ने इसे हटाने
के लिए टेंडर दिया है। हम इसे हटाने गए थे। हादसे में
उदयवीर, सुबराती खान, भोला खान, फिरोज खन
इकबाल खान भी घायल हुए हैं। इकबाल को अधिक
चोट आने पर ग्वालियर रेफर किया गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles